सिटी हेराल्‍ड : प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद, वृन्दावन में में विरोध क्यों, तबियत या राजनीति कारण? क्‍या पद यात्रा में रात को 2 बजे ढोल नगाडे, बम-पटाखे फोडना उचित?

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, न्‍यूज डेस्‍क। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज  पदयात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया। 

 वृंदावन के प्रेमानंद महाराज रात के समय पदयात्रा करते थे. जिसमें लोग उन्हें देखने आते थे, उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. कुछ समय पहले इस पदयात्रा का आसपास रहने वाले लोग विरोध कर रहे थे. अब अटकलबाजी चल रही है, लोग राजनीति से भी जोड़ रहे हैं. क्या है सच? यह तो प्रेमानंद महाराज ही बताएंगे लेकिन रात में पद यात्रा का विरोध इसलिए महिलाओंं ने किया। आइये जानते हैं … 

 

दरअसल, पद यात्रा में पूरा रास्‍ता रस्सियों से आम जनता के लिए बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा पद यात्रा ढोल नगाडों के साथ रात 2 बजे निकलती है। इसमें आतिशबाजी बम पटाखे रोजाना फोडने का आरोप है। यहां की ग्रीन कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने इसका विरोध किया है। महिलाओं का कहना  है कि रात 2 बजे पद यात्रा निकले इसका विरोध नहीं है, लेकिन ध्‍वनि प्रदूषण से उन्‍हें दिक्‍कत है। तेज आवाज से बच्‍चे व बुजुर्ग सो नहीं पाते हैं और  सभी की नींद खराब होती है।

सिटी हेराल्‍ड का मत यह है…

महिलाओं द्वारा कुछ समय पूर्व ही सुर्खियों में आए महाराज की पद यात्रा के विरुद्ध आवाज उठाने पर उन्‍हें जमकर लानत मलानत भेजी आ रही है, धर्मविरोधी बताया जा रहा है तो वहीं इसमें भाजपा की चाल भी बता रहे हैं। इनके सबके बीच सिटी हेराल्‍ड का एक जिम्‍मेदारी मीडिया समूह होने के नाते स्‍पष्‍ट मानना है कि रात 2 बजे ध्‍वनि प्रदूषण करना गलत है, हमें उन महिलाओं का साथ देना चाहिए जो रोजाना रात में यह ध्‍वनि प्रदूषण झेलती हैं। खुद से सोचिए क्‍या आप अपने घर के बाहर रात 2 बजे किसी तरह का शोर गुल बर्दाश्‍त कर सकतेे हैं। यदि हां तो अपना पता हमें भेजिए, हम रोजाना आकर वहां ढोल नगाडे बजाना शुरु करते हैं।  यदि नहीं तो महिलाओं का सपोर्ट करिए। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bc Bet Game Win Big With Crypto Sports Betting

BC.Online Game, just like virtually any platform, provides...

Finest Collision Wagering Techniques: Typically The Greatest Guide!

Although the ROI didn’t very struck the stated...