CMO की कार्रवाई: तीन शराब दुकान द्वारा खुले में गंदगी करने पर वसूला 5 हजार 500 रुपये जुर्माना

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। नगरपालिका परिषद की सीएमओ रितु मेहरा ने आज शराब दुकानों द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाया है। खबर है कि बस स्‍टैंड मुख्‍य बाजार स्थित कलारी, 28 नम्‍बर शराब दुकान बैल बाजार और राज टॉकीज के पास मौजूद शराब दुकानों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। शराब की दुकानों को सड़क पर गंदगी फैलाने के लिए 5 हजार 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। यह कार्रवाई गंदगी और अमानक पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ नगरपालिका द्वारा की गई।


सीएमओ ने नगरपालिका की टीम के साथ बाजार के अन्‍य क्षेत्रों में भी अवलोकन किया एवं शराब ठेकेदार के कर्मचारियों को सख्त हिदायत देकर समझाइश दी। दरअसल, दुकान के पास डस्‍टबिन नहीं मिले और खुले में ही शराब बोतल व पानी के पाउच मिले और कचरे के ढेर दिखाई देने पर यह जुर्माना किया गया।


नगरपालिका सीएमओ के साथ में उपयंत्री स्‍वच्‍छता प्रभारी मयंक अरोरा, सुदेश महोबिया, कमलकांत बड़गोती जगदीश पटेल व अन्‍य सदस्‍य मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Où acheter Bakterizide Wasser : Guide d’achat

Le Bakterizide Wasser est un produit de plus en...

Testosterone Mix 300 Review: A Comprehensive Look at the Benefits and Effects

Testosterone Mix 300 is a popular anabolic steroid blend...

Tren E 200 w Bodybuildingu – Kluczowe Informacje

Bodybuilding to nie tylko ciężka praca na siłowni, ale...

Major Activity: Tais Como Visitar E Coger Na Plataforma De Apostas Esportivas

A trampolín também investe pesado em segurança, utilizando...