इटारसी में बेस्‍ट प्राइज के मॉल पर विवाद: कांग्रेस पार्षद ने वीडियो वायरल कर कहा, शासन के स्टे ऑर्डर पर भी भारी जैन साहब! रोक सको तो रोक लो…. पार्श्‍व जैन बोले, हम निर्माण नहीं, तोडने में जो नुकसान हुआ उसका सुधार कार्य कर रहे, वैसे शिकायत के कारण हमारा रोजाना 20-25 हजार का हो रहा नुकसान 

Date:

City Center
  • कांग्रेस पार्षद ने वीडियो वायरल कर कहा, शासन के स्टे ऑर्डर पर भी भारी जैन साहब! रोक सको तो रोक लो
  • पार्श्‍व जैन बोले, हम निर्माण नहीं कर रहे, तोडने में जो नुकसान हुआ उसका सुधार कार्य कर रहे, वैसे शिकायत के कारण हमारा रोजाना 20-25 हजार का हो रहा नुकसान 
  • पार्श्‍व जैन का दावा, बेस्‍ट प्राइज बना रही है यहां पर मॉल, 10 करोड रुपये का है प्रोजेक्‍ट कास्‍ट  

                       वायरल वीडियो 

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। सोनासांवरी नाके पर नाले के किनारे मल्‍टीनेशनल कंपनी बेस्‍ट प्राइज के लिए मॉल और  पुल बन रहा है। अभी पिछले दिनों आई बाढ के बाद इसकी शिकायत हुई थी। जिस पर यहां निर्माण पर रोक लगा दी गई थी। अब इसमें नया मोड आ गया है। कांग्रेस पार्षद अमित कापरे द्वारा की गई शिकायत के बाद न्‍यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व इटारसी ने यहां स्‍थगन आदेश पारित किया था। मामले में अभी 14 अगस्‍त को सुनवाई होनी है।
लेकिन यहां निर्माण कार्य जारी है। मामले में फरियादी पार्षद अमित कापरे ने एक वीडियो वायरल करते हुए और स्‍थगन आदेश की कापी वायरल करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है –
‘ शासन के स्टे ऑर्डर पर भी भारी जैन साहब! रोक सको तो रोक लो …. 

पार्षद अमित कापरे द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया स्‍टे ऑर्डर।

इसके बाद से यह मामला एक बार दोबारा गर्मा गया है।
इस मामले में सिटी हेराल्‍ड ने पार्षद अमित कापरे से बात की। उनका कहना है कि 24 जुलाई 2024 को न्‍यायालय ने स्‍थगन आदेश जारी किया था, जिसमें 31 जुलाई 2024 को पेशी थी, अब अगली सुनवाई 14 अगस्‍त को होनी है, बावजूद इसके पार्श्‍व जैन न्‍यायालय के आदेश का उल्‍लंघन करते हुए विवादित स्‍थल पर निर्माण कार्य जारी रखे हुए है।

हमनें इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व इटारसी टी प्रतीक राव से चर्चा करने की कोशिश की लेकिन उनसे व्‍यस्‍तता के कारण संपर्क नहीं हो पाया है। जल्‍दी ही उनका पक्ष भी खबर में प्रकाशित करेंगे।

पार्श्‍व जैन का दो पार्ट में आया जबाव- पढें 

पहले कहा, 1. हम एसडीएम साहब से पूछकर ही मॉल के पीछे की ओर जो जेसीबी से स्‍ट्रक्‍चर प्रशासन ने तुडवाया था, उसे हटा रहे हैं। कोई नहीं काम नहीं किया जा रहा। 

बाद में 2. सामने की ओर भी दीवार में क्रेक आ गया था, नुकसान को सुधारने के लिए मजदूर काम कर रहे थे। 

वैसे अमित कापरे जी की शिकायत नाले के पुल निर्माण को लेकर है, अंदर निर्माण के लिए नहीं है। हालांकि स्‍थगन पूरे निर्माण पर ही है। यहां वेस्‍ट प्राइज को मॉल बन रहा है।  

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bet365 Recensione 2025 Bonus Scommesse 100 ,quote E Info

Nella community successo MyGDM puoi divertirti e giocare...

Bet365 App: Il Quale Cos’è, Come Funziona E Recensioni

Vi autorizzo al trattamento dei miei dati a...

Améliorez vos performances avec le Citrate de Sildenafil

Le Sildenafil Citrate, communément connu sous le nom de...