
गणेश उत्सव से पहले दक्षिण बंगलिया जाने वाला रास्ता कराया साफ

सिटी हेराल्ड, इटारसी। गणेश उत्सव से पहले वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद जिमी कैथवास ने दक्षिण बंगलिया के एक मात्र प्रवेश मार्ग की सफाई कराई। यहां मौजूद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे बारिश में नाले से आई मिटटी (कपा) और गंदगी जम गई थी। जिसे आज साफ कराया गया। करीब 1 ट्राली मिटटी व कचरा निकाला गया।
पार्षद श्री कैथवास ने कहा कि अंडर ब्रिज में बारिश में नाले से गंदगी जमा हो गई थी और पानी भी भरा था, जिससे नागरिकों को निकलने में परेशानी हो रही थी। अब चूंकि बरसात अंतिम समय में चल रही है इसलिए इसे साफ कराया गया है और त्योहारी सीजन भी प्रारंभ हो गया है।
स्थानीय नागरिक बिटटू पासी, रमेश प्रजापति, विनोद बाबरिया सहित वार्ड के नागरिकों ने पार्षद को धन्यवाद प्रेषित किया है, उनका कहना है कि एक बडी समस्या का समाधान हो गया है।
..


