दलित युवक दीपावली पर फंदे पर झूलता मिला… सुसाइड नोट का डिजिटल सबूत सिटी हेराल्‍ड के पास सुरक्षित !

Date:

City Center

कथित प्रेम प्रसंग में मौत के दो एंगल…

पहला- युवक लडकी को प्रताडित करता था, लडकी के परिजनों ने दबाव दिया तो मौत को गले लगाया ?
दूसरा- लडकी के परिजनों को लडका लडकी का प्रेम पसंद नहीं था तो लडके को किसी पुलिसकर्मी की मदद से प्रताडित किया ?

मृतक भरत देवा लोहरे

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। दीपावली पर‍ जिस समय सारे देश में घरों को रोशन के लिए दीपक जल रहे थे, उस वक्‍त इटारसी के समरसता नगर वाल्‍मीकि बस्‍ती में एक कुल दीपक बुझ गया। एक लगभग 22 वर्ष के युवक ने घर पर ही फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला वार्ड क्रमांक 18 का है। दीपावली पर सुबह 11 बजे के करीब युवक ने फांसी लगाई, उस वक्‍त पिता और परिवार घर के बाहर मोहल्‍ले में था, जब घर के अंदर जाकर देखा तो बेटा फंदे पर झूला मिला।
मृतक युवक भरत देवा लोहरे पिता छत्रपाल लोहरे है। भरत नगरपालिका में आउट सोर्स कर्मी थी और कचरा गाडी चलाता था। उसके पिता नगरपालिका सफाई विभाग में मुकददम हैं।

कथित प्रेम प्रसंग में मौत के दो एंगल…
पहला (पुलिस सूत्रों के मुताबिक)- युवक लडकी को प्रताडित करता था, लडकी के परिजनों ने दबाव दिया तो मौत को गले लगाया?
दूसरा (परिजनों और समाज के मुताबिक)- लडकी के परिजनों को लडका लडकी का प्रेम पसंद नहीं था तो लडके को किसी पुलिसकर्मी की मदद से प्रताडित किया, जिससे डरकर युवक ने आत्‍महत्‍या कर ली?

इनका कहना है
युवक के आत्‍म हत्‍या करने का मामला सामने आया है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
गौरव सिंह बुंदेला, टीआई, इटारसी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gullybet Apk: Down Load Right Now Regarding Ultimate Betting Encounter

The app furthermore has a fraud reduction method...

Apk Most Recent Variation With Regard To Android Free

With Gullybet, you may bet upon sports, hockey,...

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...