जंक्‍शन पर यात्री सेहत से जानलेवा खिलवाड; सिटी हेराल्‍ड गारंटी देता है रेलवे का कोई भी अधिकारी इस गंदे खेल को नहीं रोक पाएगा !

Date:

City Center

इटारसी सिटी हेराल्‍ड। इटारसी
मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन इटारसी पर रेल यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ जानलेवा खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ वेंडर पैसे बचाने के चक्कर में यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ये वेंडर जो डिस्पोजल यूज के बाद डस्टबिन में फेंका गया होता है उसे पानी से धोकर दोबारा उपयोग कर रहे हैं। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेंडर यूज डिस्पोजल को डस्टबिन से लाकर उसे दोबारा पानी से धो रहा है। जिसे फिर से उपयोग में लाया जाएगा।
इटारसी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 4-5 नंबर पर स्थित पांडे खानपान स्टॉल का वेंडर समीर सिंह बताया जा रहा है। जो कल रात में यूज हुए डिस्पोजलों को पानी मे धोकर उपयोग में ले रहा है। देश की प्रतिष्ठित वेबसाइट लल्‍लूराम के मुताबिक जब उनके संवाददाता ने रेलवे अधिकारियों से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि यह वेंडर नहीं, कोई सफाईकर्मी है, जो इन डिस्पोजलों को धोकर बाहर बेचने ले जाता है।
इसके बाद रेलवे अधिकारियों को मौके पर ले गए, तब पता चला कि जो वीडियो में दिखाई दे रहा है वह खानपान स्टॉल का वेंडर है। स्टॉल के मैनेजर अशोक कुमार राजपूत से बात की तो उसने बताया कि डिस्पोजलों को पानी से धोने वाला इसी स्टॉल का वेंडर समीर सिंह है। जिन डिस्पोजलों को वह धो रहा है, उसे हम यूज करते है। खाने को फेंककर डिस्पोजलों को पानी से धोकर दोबारा उपयोग में ले लिया जाता है। इससे कोई नुकसान नहीं होता है।


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यात्रियों की जान से किस तरह खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं भोपाल संभाग के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने इटारसी रेलवे स्टेशन के सुपरवाइजर को रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, अगली बार इस तरीके की घटना न हो, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Höhentraining und die Rolle von Erythropoietin bei Sportlern

InhaltsverzeichnisEinleitung Was...

Get 22bet Mobile Program For Android Or Ios

A Person could devote the particular details inside...

Established 22bet Login Link In Addition To 100% Bonus

Typically The group at 22Bet Companions completely is...

Casinò E Scommesse Sportive Per Ios E Android

One More advantage regarding the particular software is...