वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्‍यक्ष राजेश पांडे ने निकाली संकल्‍प यात्रा, कहा ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम दिलाकर रहेंगे

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने संकल्प यात्रा के अंतर्गत इटारसी, बनापुरा में सघन जनसंपर्क किया। उन्‍होंने इटारसी के गेट नंबर 213 से 223 तक पघढाल,धरम कुंडी,बानापुरा, भैरोपुर, सिवनी मालवा के सभी कैडरों के कर्मचारियों से रूबरू होकर मान्यता के चुनाव में तिरंगे झंडे को मजबूत बनाने के लिए गाय पर मोहर लगाने के लिए प्रेरित किया।
महामंत्री अशोक शर्मा  के आह्वान पर पूरे जबलपुर जोन में संकल्प यात्रा चरम सीमाओं से आगे बढ़ रही है। आज सुबह 12:00 बजे बनापुरा स्टेशन पर पघड़ाल स्टेशन पर धर्मकुंडी स्टेशन पर इंजीनियरिंग ऑपरेटिंग, ईटीएल एसएनटी के कर्मचारियों से मिलकर मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने आह्वान किया कि हम और हमारा संगठन ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए वचनबद्ध हैं। भारत सरकार द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम ना देकर यूपीएस देने का जो जुमला रेलवे कर्मचारी को दिया गया है उसके लिए विरोधी संगठन वाह वाही लूट रहा है, लेकिन तिरंगा झंडा संगठन ओल्ड पेंशन स्कीम दिलाने के लिए हर समय रेलवे कर्मचारियों के हित में उनके परिवार के हित में कार्य करेगा। राजेश पांडे के साथ मुख्य रूप से मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, संतोष कुमार एवं हर स्टेशन के सैकड़ो ट्रैकमैन साथियों ने भरपूर योगदान दिया। मुख्य रूप से धरम कुंडी स्टेशन पर 7 किलोमीटर डोलरिया की तरफ पानी की व्यवस्था नहीं है, हर ट्रैकमैन साथी पानी के लिए विवश होता है। त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने मंडल के अधिकारियों को जागृत किया और जल्द से जल्द समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। यूनिट नंबर 7 में लाइट की व्यवस्था नहीं है। तुरंत लगाने के लिए संबंधित अधिकारी को फोन लगाया। राजेश पांडे ने हर रेलवे कर्मचारियों को अपना मोबाइल नंबर प्रदान किया कि जो भी समस्या हो आप तुरंत मुझे फोन लगाए और उसका निदान पाएं। बानापुरा एवं धर्मकुंडी स्टेशन पर पानी की व्यवस्था नहीं थी त्वरित कार्रवाई करते हुए जो नए मकान बन रहे हैं स्टेशन पर उपस्थित स्टेशन प्रबंधक पॉइंट्स मैन के लिए पीने के पानी की व्यवस्था वर्तमान में नहीं है उसको स्टेशन तक पाइप लाइन लगाने के लिए एवं यात्रियों के पेयजल के लिए भी संबंधित अधिकारी से बात करके तुरंत संज्ञान में लेने के लिए कहा गयाा।  उक्त जानकारी मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Интернет гэмблинг-платформа с живыми играми и однорукими бандитами

Интернет гэмблинг-платформа с живыми играми и однорукими бандитами Онлайн гэмблинг-платформы...

Lalabet App Apps On Google Play

Spieler, chip diese eine, Einzahlung machen, können von...

Auszahlungsprobleme Vom Lalabet Casino? Gelöst

Dass sie nicht die Gelder abheben lalabet casino...

Lalabet Casino Wie Je Van Veel Bonussen Houdt Zit Je Goed

Sich Selbst bescheren Hilfsmittel für welchen Selbstausschluss, Einzahlungslimits...