शिव महापुराण कथा का चौथा दिन : कथाकार मधुसूदन महाराज ने कहा, ‘भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है’

Date:

City Center
  •  कथा सुनने के लिए विधायक विजय पाल सिंह, डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे सहित अन्‍य भी पहुंचे
  •  मंगलवार को कथा में शिव पार्वती विवाह का प्रसंग होगा

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। सनखेडा के हनुमान धाम वाटिका में साई डीजे परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथाचार्य मधुसूदन महाराज ने भगवान शिव जी की महिमा का व्याख्यान करते हुए बताया कि ‘मनुष्य के उद्धार के लिए धर्म और ज्ञान से बड़ा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। धर्म को न मानने वाले लोग अधर्मी और अशुद्ध होते हैं। मुख्‍य यजमान आयोजक परिवार साई डीजे परिवार सनखेडा, लक्ष्‍मीनारायण चौरे, श्रीमती किरण चौरे, शिवनारायण चौरे, श्रीमती राजमणी चौरे, रुपेश चौरे, श्रीमती अनुराधा चौरे, शेखर चौरे व समस्‍त बडकुर परिवार ने महाराज का भव्य स्वागत किया गया। शिव पुराण की कथा सनखेडा में 12 दिसम्‍बर तक आयोजित होगी। सनखेडा में शिव महापुराण की कथा स्‍व प्रेमदास बडकुर, स्‍व श्रीमती रामबाई बडकुर की स्‍मृति में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हो रही है। 


सनखेडा में आयोजित कथा में कथाचार्य ने धर्म और ज्ञान से जुड़ी हुई बातों से भक्तों को अवगत कराया और कहा कि ‘इस भूतल पर कल्याण के लिए इस कथा से उत्तम दूसरा कोई साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि इस महापुराण के पठन अथवा ज्ञान से अवश्य ही पापी, दुराचारी लोग शुद्ध हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ प्राचीन इतिहास का वर्णन मुनियों ने कुछ इस प्रकार से दिया है, जिसके श्रवण या पठन से पापों का संपूर्ण नाश हो जाता है।


मधुसूदन महाराज ने बताया कि ‘भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है। इसलिए समस्त मानव जाति को भगवान शिव की निर्मल मन से उपासना करनी चाहिए।
कथा सुनने दो विधायक, नगरपालिका अध्‍यक्ष पहुंचे-
सनखेडा में हनुमान वाटिका में चल रही शिव महापुराण की कथा सुनने के लिए सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह और नर्मदापुरम इटारसी विधायक डॉ सीतासरन शर्मा भी पहुंचे। इनके अलावा नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे, मप्र तैराकी संघ प्रदेश अध्‍यक्ष पीयूष शर्मा, जनपद अध्‍यक्ष नर्मदापुरम भूपेंद्र चौकसे, चंद्रगोपाल मलैया, लाल पटेल, श्रवण चौधरी, बहादुर चौधरी, आशुतोष शरण तिवारी, उमेश पटेल, पार्षद जिमी कैथवास, अमित विश्‍वास, भाजपा मंडल अध्‍यक्ष पुरानी इटारसी मयंक मेहतो, महामंत्री इटारसी राहुल चौरे, पशुपतिनाथ धाम मंदिर समिति अध्‍यक्ष मेहरावान सिंह चौहान, पत्रकार बसंत चौहान, अजय दुबे, प्रदीप तिवारी, विजय चौरे, सौरभ मेहरा, रिषभ चौहान, गोविंद मेहतो सहित अन्‍य पहुंचे थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gullybet Apk: Down Load Right Now Regarding Ultimate Betting Encounter

The app furthermore has a fraud reduction method...

Apk Most Recent Variation With Regard To Android Free

With Gullybet, you may bet upon sports, hockey,...

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...