इटारसी रेलवे स्‍टेशन के सामने मौजूद दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के संरक्षण के लिए हिंदू महाशक्ति संघ ने मुख्‍यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। हिंदू महाशक्ति संघ द्वारा मुख्‍यमंत्री के नाम आज एसडीएम इटारसी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए रेलवे स्‍टेशन के सामने मौजूद दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर संरक्षित किए जाने की मांग मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव से की गई है। 

यह लिखा है ज्ञापन में…. 

 

श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय
मध्यप्रदेश राज्य शासन भोपाल

द्वारा प्रेषित- श्रीमान एस० डी० एम० महोदय,
इटारसी जिला- नर्मदापुरम् (म०प्र०)

विषय- इटारसी रेल्वे स्टेशन के सामने आजादी के पहले से स्थापित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर को सरंक्षण करने के सन्दर्भ में।

यशस्वी महोदय,
उपरोक्त विषय में हिन्दू महाशक्ति संघ मध्यप्रदेश आपसे निम्न निवेदन धर्म हित में करता है।

इटारसी नगर की धर्म प्रेमी जनता की मान्यता है, कि इटारसी रेल्वे स्टेशन की स्थापना के समय से कुलियों के द्वारा नजूल भूमि पर पी०डब्ल्यू० डी० के द्वारा बनी हुई सड़क के समीप खेडा़पति दक्षिणमुखी श्री हनुमान जी महाराज की मढिया और मंदिर की स्थापना की थी।
प्रतिदिन सैकड़ों रेल कर्मचारी और हजारों यात्री श्री हनुमान जी महाराज को दण्डवत् प्रणाम कर अपनी काम और यात्रा का प्रारम्भ करते है।
इटारसी रेल स्टेशन का अमृत रेल स्टेशन के लिये चयन किया है।
किन्तु हनुमान मंदिर स्टेशन के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नही कर रहा है।

सन् 2014 में भी तथाकथित विकास के लिये तत्कालीन एस डी एम राजकुमार खत्री द्वारा बलपूर्वक प्रयास किये गये थे विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के विरोध और नगर की धार्मिक आस्था एवं भावनाओं का सम्मान करते हुये तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के हस्तक्षेप के बाद मंदिर यथास्थिति में है।

मध्यप्रदेश सार्वजनिक स्थान ( धार्मिक भवन एवं गतिविधियों) अधिनियम 2001 एवं नियम 2015 के अनुसार सन् 2009 के पहले बने धार्मिक स्थानों को राज्य सरकार द्वारा संरक्षण दिया गया है।

वर्तमान समय में रेल्वे स्टेशन की सीमा से बाहर पी०डब्ल्यू०डी० विभाग की सड़क पर नगरपालिका इटारसी द्वारा बनाई गई वो गुमठी नुमा दूकाने जिन पर आने वाले ग्राहकों द्वारा प्रतिदिन 10 से 15 फीट अतिक्रमण वाहनों के द्वारा किया जाता है।

अतः माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है, जनता कि धार्मिक आस्थाओं तथा भावनाओं का सम्मान करते हुये दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर को सरंक्षण करने का निर्देश जिला एवं स्थानीय प्रशासन को देने की कृपा करे। इस मौके पर उपस्थित हिंदू महाशक्ति संघ मध्य प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा पूनम सोनकर संभागीय अध्यक्ष राजा प्रजापति, जिला अध्यक्ष सतीश कुछ बंदिया, नगर अध्यक्ष शुभम भगोरिया , राजकुमारी शर्मा, छाया महाला , सरला कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोलू सोनकर, संजय मालवीय, मोहन, विक्रम शर्मा, भरत मेहरा, निलेश अमोल, जैकी ,रोशन भाट, सौरभ राजपूत ,चंदन ,निलेश , कन्हैंया, आदित्य उसके, संजीव लोवंशी , रामकिशन इत्यादि पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...