क्‍या इटारसी भाजपाईयों के लिए सुरक्षित नहीं… एक माह में दो पार्षद और दो भाजपा नेताओं पर घर में घुसकर हमले

Date:

City Center

– असुरक्षा की वजह हमारे सिटी हेराल्‍ड के मोबाइल नम्‍बर 9424416004, 9926367909 पर बताएं, नाम गोपनीय रखकर करेंगे प्रकाशित
– हिंद भूमि एक्‍सप्रेस के संपादक कृष्‍णा राजपूत क्‍या है इन हमलों पर राय… पढें 

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी।
क्‍या इटारसी भाजपाईयों के लिए सुरक्षित नहीं रहा? आंकडें कुछ यही बयां कर रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में एक भाजपा सभापति, पार्षद पर घर में घुसकर हमला हो गया या मौखिक रुप से धमकी दे दी गई तो दो अन्‍य भाजपा नेताओं व नेत्रियों पर भी धारदार हथियार से हमले हुए हैं। आइयें जानते हैं कौन है वे भाजपा पार्षद व नेता जिन पर हमले हुए….।

1. सभापति नाजिया शहबाज बेग, भाजपा नेता शहनबाज बेग-
15 फरवरी को रात करीब 10 बजे नाला मोहल्‍ला के वार्ड 24 से भाजपा पार्षद श्रीमती नाजिया शहबाज बेग और वरिष्‍ठ भाजपा नेता शहनबाज बेग के घर में घुसकर अनवर खान व उनके पुत्रों ने हमला कर दिया। विवाद सडक चौडीकरण के समय से शुरु हुआ था।

2. भाजपा पार्षद कुंदन गौर-
वार्ड क्रमांक 26 नाला मोहल्‍ला से भाजपा पार्षद कुंदन गौर के साथ भी 10 दिन पूर्व कुछ ऐसा ही हुआ। यहां मर्डर के केस में जमानत पर आए बदमाश पोटा और उसके साथियों ने धमकाने की वारदात की। शिकायत हुई पर कुछ ठोस कदम नहीं उठते दिखे।

3. भाजपा नेत्री ममता मालवीय, शंशाक मालवीय-
वार्ड क्रमांक 06 साईनाथ बेकरी के पास रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री ममता मालवीय, भाजयुमो नेता शंशाक मालवीय के घर पर हमला हुआ। जिसमें उनके छोटे बेटे व शंशाक के दोस्‍त को चोट लगी। धारदार हथियार से हमला किया गया।

4. भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी अंकित राठौड-
भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी अंकित राठौड पर 1 फरवरी को बदमाश पोटा और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। यह वही पोटा है जिसने पार्षद कुंदन गौर को धमकाया था। अंकित के सिर पर 6 से 8 टांके लगे थे।

  • घटनाओं पर क्‍या कहते हैं वरिष्‍ठ पत्रकार कृष्‍णा राजपूत-
    हिंद भूमि एक्‍सप्रेस के संपादक व वरिष्‍ठ पत्रकार श्री कृष्‍णा राजपूत का कहना है कि घटनाएं आम हैं, लेकिन यदि कांग्रेस के शासन और भाजपा के शासन से तुलनात्‍मक अध्‍ययन करें तो कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस नेताओं पर हमला करने की हिम्‍मत कोई जुटा नहीं पाता था। इसके पीछे सत्‍ता का डर होता था। अभी ऐसा नहीं है। इन घटनाओं में जो भी भाजपा नेता या पार्षद पीडित हैं वे सभी आम प्रोफाइल के कार्यकर्ता नेता हैं इसलिए उनकी कोई पूछपरख नहीं है और न ही इनके लिए पुलिस पर कोई दबाव डालेगा।

हमें दें अपनी प्रतिक्रिया, नाम गुप्‍त रखेंगे-
वरिष्‍ठ पत्रकार कृष्‍णा राजपूत ने जिस तरह से बेबाक होकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, आप भी हमें अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। हमारे मोबाइल नम्‍बर 9424416004, 9926367909 पर वाटसएप करें। यदि आप चाहेंगे तो हम आपका नाम गोपनीय रखकर इन्‍हें प्रकाशित करेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Enjoy discreet and private milf chatrooms

Enjoy discreet and private milf chatroomsIf you are looking...

Understanding Mostbet কি: A Comprehensive Guide For Beginners Kiyosun Industrial

Mostbet Bd বাংলাদেশ বেটিং কোম্পানি মোস্ট বেটContentMostbet Casinos In...

Site Oficial Sobre Cassino Online E Apostas No Brasil

Mostbet Br: Cassino Online E Empresa Sobre Apostas No...

Мостбет Официальный Сайт Ставки На Спорт И Казино Скачать Приложение Mostbet

Мостбет Кз Официальный Сайт Казино Mostbet В КазахстанеContentКак Долго...