इटारसी टीआई ने सूरजगंज चौराहे पटाखा फोडने वाली बुलेट बाइक्‍स को पकडा, अबसे यह कार्रवाई करने के दिए निर्देश, पढें अब बुलेट पकडाई तो क्‍या होगा?

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। शहर की पुलिस ने पटाखा फोड़ने वाली बुलेट बाइक्स से शहर को पूरी तरह मुक्त करने के लिए कमर कस ली है। पुलिस टीआई गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्‍व में न सिर्फ शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही है, बल्कि बाइकों को मोडिफाई कर उनके साइलेंसर में पटाखा लगाने वाले मैकेनिक के खिलाफ भी एक्शन भी ले रही है। बुधवार रात चलाए गए अभियान में सूरजगंज चौराहे पर पुलिस ने महज 1 घंटे में पटाखा फोड़ रहीं 6 बुलेट बाइक पकड़ ली।
दरअसल, इटारसी की गलियों और सड़कों पर बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इटारसी पुलिस ने बुधवार रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर मात्र 1 घंटे में साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालने वाली 6 बुलेट बाइकों पर कार्रवाई की है। हालांकि अभी सिर्फ साइलेंसर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।
लेकिन

टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने कहा कि अबसे जो भी पटाखा फोडने वाले साइलेंसर के साथ पकडाएगा उन सभी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ना गैर कानूनी है। इसमें तीन माह तक की सजा और 1 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है।”

एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बुलेट बाइक के पटाखे से शहरवासियों को परेशान करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ शहरवासियों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद हमने इनके खिलाफ कार्रवाई करना तय किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...