29 से इटारसी में कबडडी, कबडडी, कबडडी, कबडडी, कबडडी, कबडडी,कबडडी, कबडडी, कबडडी,कबडडी, कबडडी, कबडडी,कबडडी, कबडडी, कबडडी,कबडडी, कबडडी, कबडडी

Date:

City Center
  • महाराणा प्रताप कप मप्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 29 एवं 30 को
  •  राजपूत समाज की इस प्रतियोगिता के लिए ट्रॉफियों का अनावरण किया
  • प्रतियोगिता के लिए प्रदेश से महिला एवं पुरुषों की 16-16 टीमें आमंत्रित
  • 29 को सुबह गांधी स्टेडियम में होगा प्रतियोगिता का उद्घाटन, 30 को समापन
    सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। राजपूत समाज इटारसी के तत्वावधान में दो दिवसीय महाराणा प्रताप कप कबड्डी आमंत्रण प्रतियोगिता का आयोजन उद्घाटन 29 जनवरी बुधवार को प्रात: 9 बजे और समापन 30 जनवरी गुरुवार को रात्रि 8 बजे गांधी स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की महिला एवं पुरुषों की 16-16 टीमों को आमंत्रित किया है।
    आज यहां श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में राजपूत समाज ने एक पत्रकार वार्ता में आयोजन के विषय में विस्तृत जानकारी मीडिया के समक्ष रखी और प्रतियोगिता की ट्रॉफियों का अनावरण भी किया। प्रतियोगिता का यह चौथा वर्ष है।

  • यह रहेंगे पुरस्कार
    प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए, द्वितीय 21 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपए तथा महिला टीमों के लिए प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपए, द्वितीय 11 हजार रुपए और तृतीय 7 हजार रुपए है।
    यह रहेंगे अतिथि
    प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह और वात्सल्य सेवा धाम संस्था के अभिषेक सिंह राजपूत, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, महेश परमार, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ ही नर्मदापुरम जिले के सभी वरिष्ठ समाजसेवी और सामाजिक जन मौजूद रहेंगे।

  • आमंत्रित टीमें
    महिला वर्ग में विदिशा जिला, लक्की व्यायामशाला इंदौर, इंदौर वंडर्स इंदौर, वैष्णवी संस्था इंदौर, मेकलसुता खातेगांव, आरसीसी भोपाल, बीएचईएल भोपाल, जबलपुर कार्पोरेशन, नर्मदा क्लब नर्मदापुरम, नर्मदा अकादमी टिमरनी, बैतूल जिला, उज्जैन जिला, जबलपुर अकादमी, सतना जिला, नर्मदापुरम कार्पोरेशन जमानी और रीवा जिला।
    पुरुष वर्ग में लक्की वंडर्स इंदौर, इंदौर वंडर्स इंदौर, विक्रम स्पोट्र्स इंदौर, हरदा वंडर्स हरदा नयागांव, मेकलसुता खातेगांव, डकाच्या शाजापुर, खंडवा जिला, आरसीसी भोपाल, नर्मदा स्पोट्र्स क्लब नर्मदापुरम, नर्मदा अकादमी टिमरनी, सतना जिला, जय मां काली क्लब ढाबा, ग्वालियर जिला, रीवा जिला, उज्जैन जिला, बीजलपुर वक्र्स बीजलपुर और सेमरी की टीमें आमंत्रित हैं।

  • इस दौरान आयोजन समिति के लखन सिंह बैस, मनीष ठाकुर, सुश्री मंजू ठाकुर, संतोष राजपूत, छत्रपाल सिंह, सरदार सिंह, विजय पटेल, मोती सिंह राजपूत, परेश सिंह, नितेश सिकरवार, जित्तू राजपूत, बलदेव सिंह, धर्मेश सिंह, गोल्डी बैस, विकाश पवार, सचिन राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत, राम राजपूत, सौरभ राजपूत , रोहित तोमर पुष्पराज सिंह अनिकेत सिंह उपस्थित थे.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...

Gioco Casinò D’Azzardo Con Lo Scopo Di Denaro + Demo Ufficiale

Più elevato sarà il grado vittoria difficoltà prescelto...

Demo E Bonus Esclusivo

Il suo sistema Provably Fair garantisce trasparenza, consentendo...

Linebet Télécharger L’Program Cell Phone Au Maroc

To set up typically the app, you’ll should...