
सिटी हेराल्ड, भोपाल। रविवार की राजधानी भोपाल में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई थी। MLA रेस्ट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में बतौर अतिथि पूर्व मंत्री कृषि मंत्री और कसरावद विधायक सचिन यादव शामिल हुये। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष) पूर्ण होने पर भोपाल सुखी सेवनिया में फरवरी में हुए राष्ट्रीयव्यापी सम्मेलन के कार्यक्रम की आय और व्यय का हिसाब प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष रखा गया।
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बलबीर यादव , अनुशासन समिति के अध्यक्ष उमेश यादव, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश यादव, पूर्व युवा अध्यक्ष अभय यादव, महासचिव वीरेंद्र यादव , युवा कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रदेश सचिव अर्जुन यादव, भोपाल जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, महिला कार्यकारी अध्यक्ष रजनी यादव,महिला कार्यकारी अध्यक्ष सविता यादव, निर्मला यादव, बबीता यादव,नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, देवास से एडवोकेट सुमेर सिंह यादव, एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ,अध्यक्ष एवं जिले के अध्यक्ष उपस्थित थे।