
– दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने जारी कराया कोर्ट में हाजरी के लिए इश्तेहार
सिटी हेराल्ड, पिपरिया/इटारसी। न्यूज डेस्क.
नर्मदापुरम के पिपरिया की गली नम्बर 08 वार्ड नम्बर 05 लोहिया वार्ड में रहनेवाले सादिक हुसैन पिता सलीम अली की तलाश दिल्ली पुलिस को है। सादिक की गिरफतारी के लिए अब दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट को अखबारों में इश्तेहार जारी करना पडा है। सादिक काफी समय से फरार है।
इश्तेहार के मुताबिक सादिक पर दिल्ली थाना करोग बाग में एफआईआर नम्बर 562/22, U/s:419/420/34 ipc के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। तभी से यह फरार है। अब तीस हजारी कोर्ट ने अभियुक्त सादिक को 07 दिसम्बर 2024 तक न्यायालय के समक्ष हाजिर होने का समय दिया है।
जानकारी के मुताबिक सादिक ने दिल्ली में छदम वेष धारण करते हुए किसी के साथ छल किया है।