भाजपा की सक्रियता सदस्‍यता कैसे मिलेगी बताया नगरपालिका अध्‍यक्ष इटारसी पंकज चौरे ने…. दो मंडलों में की बैठक

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी/सिवनी मालवा।
भारतीय जनता पार्टी का सदस्‍यता पर्व सदस्‍यता अभियान 2024 के दूसरे चरण में अब सक्रिय सदस्‍य बनाए जाएंगे। सक्रिय सदस्‍य कैसे बनेंगे, यह जानकारी देने के लिए बैठकें होने लगी हैं। सिवनी मालवा विधानसभा के सिवनी मालवा मंडल और डोलरिया मंडल की बैठक की जबावदारी नगरपालिका अध्‍यक्ष इटारसी नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे को दी गई थी।

उन्‍होंने दोनों मंडलों में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मिलकर सक्रिय सदस्‍यता अभियान की जानकारी दी। बैठकों में नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि जिस शानदार, जानदार तरीके से सदस्‍यता अभियान में सभी शामिल हुए हैं, उसी तरह से सक्रिय सदस्‍य भी बनाना है। हमारे जिन भी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करते हुए सदस्‍यता अभियान में सदस्‍य बनाए हैं, वे सक्रिय सदस्‍यता से वंचित न रहे, यह सभी को देखना है। सिवनी मालवा व डोलरिया मंडल में बैठकों में प्रमुख रुप से रितेश जैन अध्यक्ष नगरपालिका सिवनी मालवा, रघुवीर सिंह राजपूत पूर्व जिला महामंत्री, अभिषेक शर्मा मंडल अध्यक्ष, दीपेंद्र सिंह राजपूत मंडल अध्‍यक्ष डोलरिया, शैलेंद्र गौर, वीरेंद्र मिश्रा, डा विक्रम रघुवंशी, श्रीकान्त पटवा, जीतेंद्र राठौर, विजेंद्र यादव, उमेश राठौर, तुलसीराम कुशवाहा, विजय कुचबदिया, हर्ष चौरडिया, राजेश बाथव, विजय उरिया, हरिओम राठौर, रविशंकर राठौर, रंजीत रघुवंशी, पूनम गहलोत, ब्रजकिशोर पटेल, राजेश गौर, राजेंद्र शर्मा, प्रशांत पटेल, सुनील चौधरी, श्‍वेता शर्मा मंडल अध्‍यक्ष महिला मोर्चा, प्रियंका शर्मा, मुकेश चौरे, वीरेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, बद्री रघुवंशी सहित अन्‍य मौजूद थे।


यह सब जानकारी दी बैठक में-
1. मंडल के ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने 100 सदस्य या इससे अधिक सदस्य बना लिये है, उनकी सम्पूर्ण सूची तैयार कर, सूची के साथ उनके द्वारा बनाये गये रेफरल कांउट के स्क्रीन शाट का प्रिंट आउट लगाना है।
2. हर मंडल की एक सक्रिय सदस्यता की फाईल (रजिस्टर) तैयार करना है।
3. सक्रिय सदस्यता मंडल प्रभारी अपने अपने प्रभार वाले मंडल में जाकर बैठक सुनिश्चित करेंगे, बैठक में मंडल के पदाधिकारी, निवासरत जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण सदस्यता टोली, सक्रिय सदस्यता मंडल टोली अनिवार्य रूप से उपस्थित होना चाहिये।
4. 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता की फाईल तैयार करनी है।
5. एक मंडल में कम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनाना है।
6. प्रत्येक बूथ का रजिस्टर भी तैयार करना है, जिसमें सक्रिय सदस्यों की जानकारी एवं बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की जानकारी होना चाहिये।
7. 16 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन सक्रिय सदस्यता आवेदन फार्म भरना व जमा करने की अवधि होगी।
8. सक्रिय सदस्यता की अर्हता-
* सक्रिय सदस्यता की अर्हता प्राप्त करने के लिए स्वयं की विधानसभा के न्यूनतम 100 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।
* नपो एप या भाजपा वेबसाईट के माध्यम से 100 रूपये जमा कराना होंगे। किन्तु किन्हीं कारणों से आप सदस्य नहीं बनते है तो आपकी राशि वापिस नहीं होगी।
* नियत अर्हता प्राप्त करने पर जिला समिति द्वारा सक्रिय सदस्यता दी जायेगी।
9. 5 नवम्बर जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता की अंतिम सूची का प्रकाशन कर एक प्रति राज्य को भेजी जायेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...