
सिटी हेराल्ड, इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने अपने वार्ड में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है। अपने गृह वार्ड क्रमांक 20 से उन्होंने सदस्यता अभियान प्रारंभ किया। उन्होंने घर-घर जाकर 54 नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि दो घंटे सुबह और डेढ घंटे शाम को वक्त वार्ड में घर घर जनसंपर्क करते हुए सदस्य बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी यही मंशा है कि भाजपा नेता सदस्यता अभियान के बहाने घर घर पहुंचे और जनता से सीधे कनेक्ट रहें। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे वरिष्ठ नेताओं की मंशा के अनुरुप ही घर घर जनसंपर्क करते हुए सदस्य बना रहे हैं।