
सिटी हेराल्ड, इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे ने भाजपा संगठन के निर्वाचन के तहत चल रहे कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम भाजपा ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 09 पालनपुर में बैठक की। भाजपा नेता विनोद शर्मा के निवास पर आयोजित हुई बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष शर्मा मौजूद थे। यहां शक्ति केंद्र की बैठक करते हुए 5 बूथों पर बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियां गठन के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ परामर्श किया। बैठक में परसराम पटेल, धन्नालाल सिरधर, हरिओम दुबे, अखिलेश वर्मा, राजकुमार ठाकुर, बबलू वर्मा, उमाशंकर वर्मा, गिरजाशंकर वर्मा, धनसिंह वर्मा, अशोक लोधी, बद्रीप्रसाद वर्मा, चंदन वर्मा, मोहन सिंह, पुरुषोत्म वर्मा, रेवाशंकर वर्मा, कमलेश वर्मा, आनंद वर्मा, पुनीत वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, विशाल वर्मा, अनोखी वर्मा, रेवाशंकर वर्मा, ईश्वर वर्मा, अनोखी सिकेरिया, पप्पू सिकेरिया, भास्कर अग्निहोत्री, संतोष कुमार वर्मा, प्रदीप वर्मा, उदय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।