मुस्‍कान की वंशिका को मिला जीवन साथी, निमसाडिया के प्रीतम संग‍ लिए सात फेरे

Date:

City Center
  • बेघर बच्चों की संस्था मुस्कान ने एक और बालिका का जीवन संवारा
  • बचपन से मुस्कान संस्था में रह रही वंशिका को मिला जीवनसाथी
  • धूमधाम से आई बारात की नपाध्यक्ष पंकज चौरे, गुरुद्वारा गुरु सिंग सभा के अध्‍यक्ष जसबीर सिंह छाबडा ने की आगवानी
  • गायत्री परिवार द्वारा वैदिक मंत्रों से विवाह संपन्न कराया गया
  • विधायक डॉ सीतासरन शर्मा सहित गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। बेसहारा बच्चों की सामाजिक संस्था मुस्कान ने आज एक और बालिका का जीवन संवार दिया। बचपन से ही बालिका गृह में रह रही वंशिका नाम की बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात उसको लीगल फ्री करके शक्ति सदन में पुर्नवास कराया और आज 21 वर्ष की आयु में धूमधाम से उसका विवाह संपन्न कराया। संस्था संचालक मनीष ठाकुर ने उसका विवाह का जिम्मा उठाया। 


शहर के न्यास कॉलोनी क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से संचालित मुस्कान संस्था में लगभग 50 बच्चे रह रहे हैं। यह बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता का कोई अता-पता नहीं है या फिर वह बचपन से ही अपने घर छोड़ कर बाहर निकले और दोबारा अपने घर लौटना नहीं चाहते हैं। यहां रह रहे 50 बच्चों को मुस्कान परिवार ही अपना सारा घर संसार लगता है।

इन्हीं बच्चों में से एक बालिका जिसका नाम वंशिका है। कुछ माह पूर्व उसने अपने जीवन के 21 वर्ष पूर्ण किए । वह बचपन से ही मुस्कान संस्था में पली बढ़ी थी । मुस्कान संस्था के संचालक मनीष ठाकुर बताते हैं कि हम ही वंशिका के माता-पिता बनाकर उसकी देखभाल करते थे इसलिए 21 वर्ष की हो जाने के पश्चात हमने उसके लिए वर की खोज प्रारंभ की और पास के ही गांव निमसाडिया के प्रीतम नामक युवक का चयन उसके जीवन साथी के रूप में किया।

आज 9 दिसंबर 2024 को स्थानीय वृंदावन गार्डन में हिंदू धार्मिक रीति रिवाज से बड़े ही धूमधाम से वंशिका और प्रीतम का विवाह गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रों से संपन्न कराया गया। इस शुभ विवाह कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, पार्षद एवं सभापति श्रीमती अमृता ठाकुर, सभापति राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, जसबीर सिंह छाबडा, जिमी कैथवास, अमित विश्‍वास ने बारात की आगमानी की एवम वर वधू को आशीर्वाद देने विधायक सीतासरन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, सागर शिवहरे, एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार बन्धु मौजूद थे।


विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा स्थापित मुस्कान संस्था में मुस्कान बालिका गृह एवं नारी शक्ति महिला आश्रय ग्रह का संचालन किया जाता है जिसमें बालिकाओं को शिक्षा के साथ रोजगार प्रशिक्षण भी दिया जाता है। वही स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए भी संस्था द्वारा आवासीय विद्यालय का संचालन एवं दिव्यांग बच्चों के पुर्नवास का कार्य किया जाता है

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Get 22bet Mobile Program For Android Or Ios

A Person could devote the particular details inside...

Established 22bet Login Link In Addition To 100% Bonus

Typically The group at 22Bet Companions completely is...

Casinò E Scommesse Sportive Per Ios E Android

One More advantage regarding the particular software is...

Gullybet Apk: Down Load Right Now Regarding Ultimate Betting Encounter

The app furthermore has a fraud reduction method...