नर्मदापुरम की खबर: सलमान खान की तरह किया हिरण का कथित शिकार, लेकिन हिरण के मांस की पार्टी मनाते हुए पकडे गए

Date:

City Center

 

सिटी हेराल्‍ड। इटारसी
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के परिक्षेत्र पिपरिया बफर के गस्‍ती दल एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के डाग स्क्वाड द्वारा ग्राम बरूआढ़ाना तहसील सोहागपुर में मुखबिर की सूचना के आधार पर दविश दी गई। जिसमें घर की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान वन्यप्राणी का पका मांस, वन्यप्राणी का कच्चा मांस, खोपड़ी, हड्डियां, खाल, जाल, फंदा आदि जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान घर में मौजूद सदस्यों के द्वारा हिरण का शिकार एवं मांस पकाना स्वीकार किया गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को वन विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया। उप वनमंडल पिपरिया का स्टाफ एवं डाग स्क्वाड दल सहित समस्त वन अमला कार्यवाही में उपस्थित रहा। जप्त वन्यप्राणी मांस का परीक्षण हेतु सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सक डा गुरूदत्त शर्मा द्वारा सेम्पल लेने की कार्यवाही की गई। सेम्पल प्रजाति की सटिक पहचान के लिए जबलपुर प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मौके पर परिक्षेत्र अधिकारी जयकुमार डेहरिया ने विधि अनुरूप कार्यवाही करते हुए वन अपराध प्रकरण वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 2022 की धारा 9 के अंतर्गत पंजीबद्ध किया। सहायक संचालक श्री अषीष खोब्रागडें के निर्देशन में न्यायालय पिपरिया में 02 गिरफ्तार आरोपियों को प्रस्तुत किया गया। समस्त कार्यवाही क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम एवं एवं उपसंचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के मार्ग दर्शन में सफलतापूर्वक की गई।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aviator Sinyal Hilesi Ücretsiz Aviator Trial Oyna

Bu platformlardan biri olan Aviator Casino, adını havacılık...

Aviator Oyna ️ Aviator Uçak Oyunu Giriş Demonstration Ve Bonuslar

Bu hile, oyuncuların oyun sırasında aldıkları sinyalleri değiştirmelerine...

Aviator Ile Kazanmaya Başlayın

Bu oyunlar, uçak ve havacılık temalarını kullanarak, oyuncuları...

Топовые казино с ассортиментом игровых автоматов и подарочных акций.

Топовые казино с ассортиментом игровых автоматов и подарочных акций. Интернет...