एक खराब शॉट और मैच हुआ टाई, अर्शदीप सिंह पर भड़के फैन्स

Date:

City Center

दिव्यांशु जायसवाल, खेल समीक्षक

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को कोलंबो में खेला गया जहाँ किसी भी टीम को जीत नहीं मिली और खेल बराबरी पर खत्म हुआ.

1 रन 14 बॉल… अमूमन ऐसी स्थिति में जो टीम बल्लेबाज़ी कर रही होती है उसकी जीत की संभावना 99.99% रहती है क्योंकि कोई भी बल्लेबाज़ अपनी टीम को मैच जिता ही देता है पर भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में अर्शदीप सिंह ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हेड कोच गौतम गंभीर और वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा भी दंग रह गए. 

बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
2 अगस्त से शुरू हुई तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया जो काफी रोमांचक साबित हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन बना पाई. जवाब में टीम इंडिया 47.5 ओवर में 230 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह से मैच टाई हो गया और किसी भी टीम को जीत नहीं मिली.

1 खराब शॉट और मैच खत्म
हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच टीम इंडिया की झोली में है पर भारतीय बल्लेबाजों के खराब शॉट सिलेक्शन से फैन्स का दिल टूट गया. मेन इन ब्लू को 15 गेंदों में 1 रन की दरकार थी और भारत के 2 विकेट बाकी थे पर उसके बाद श्रीलंकाई कप्तान की जादुई गेंदबाजी से रोहित एंड कंपनी ने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट खो दिए और मैच टाई हो गया. पहले शिवम दुबे चलते बने और फिर अर्शदीप सिंह ने अपना विकेट गँवा दिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना पूरा गुस्सा T20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप पर निकाला. दुबे के आउट होने के बाद भारत को सिर्फ 1 रन बनाना था और 14 गेंदे बची हुईं थीं. सबको लगा था कि अर्शदीप बिना किसी जोखिम उठाए आसानी से सिंगल ले लेंगे पर अर्शदीप ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और LBW आउट हो गए. इस मैच के बाद कप्तान रोहित भी नाराज दिखे और अपने इंटरव्यू में बल्लेबाजों और अर्शदीप पर खूब भड़के.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Groups is actually clearly labelled, and appearance functionality helps you find a popular titles rapidly

Betway Local casino Southern Africa Analysis Inside section, we will...

Casino Mania

Starburst è un altro dei titoli storici lanciati dalla...

Giudizio Casinomania: Lanalisi Di Bonus, Giochi, App E Sevizio

Durante i nostri test, il gameplay si è...

Casino Mania Sito Ufficiale Casinò Del Web

Come ultimo passaggio successo sicurezza, dovrete allegare una...