पार्ट 01, देखें एक्‍सक्‍लूसिव वीडियो: धर्मांतरण पर पडताल: क्‍या नवल बन गया नौशाद ?

Date:

City Center

पार्ट 01, देखें एक्‍सक्‍लूसिव वीडियो: धर्मांतरण पर पडताल: क्‍या नवल बन गया नौशाद ?

 

सिटी हेराल्‍ड। इटारसी
इटारसी तहसील के गांव सोनासांवरी में रहने वाला नवल अब नौशाद जैसा दिखता है। रोजा रखता है, दरगाहों पर जाता है। घर का एक कमरा अल्‍लाह के लिए आरक्षित कर दिया है, वहां ताजिया बन रहा है। जहां पहले भजन बजते थे, अब इबादत की आवाज देर रात तक सुनाई आती है। गांव के लोगों को अब लगने लगा है कि नवल ने परिवार के साथ इस्‍लाम कबूल कर लिया है। पहनावा और पूजा पद्धति भी इसी ओर इशारा करती है। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर नवल के वायरल हो रहे वीडियो ने लगभग इसकी पुष्टि भी की। सिटी हेराल्‍ड तक भी इसकी सूचना आई।

 

हमें भी जिज्ञासा हुई तो हम इसकी पडताल के लिए निकले। प्रथमदृष्‍टया तो हमें भी यही नजर आया जो वायरल वीडियो बता रहा है और गांव के नागरिक।
हमनें नवल के परिवार से बात की। नवल के घर पहुंचकर हमनें नवल बाबरा से बात की। नवल ने पूरे परिवार के सामने हमसे कहा मैं हिंदू ही हूं, लेकिन इस्‍लाम को भी मानता हूं। रोजा रखता है, लेकिन नमाज पढना नहीं आता। दरगाह जाता हूं, मस्जिद नहीं जाता। खबर में लिंक वीडियो में सुने, नवल का धर्मपरिवर्तन के आरोपों पर क्‍या कहना है…

नवल और उसके परिवार ने हमें बताया कि इस्‍लाम धर्म पर उनका विश्‍वास है, इस्‍लाम को मानने वाले बाबा साहब उनके दुख दर्द दूर करते है, यह बात हमारे गले नहीं उतरी… इसलिए हम वीडियो में दिख रहे एक अन्‍य अनुयायी नवीन के पास पहुंचे। उसने हमें क्‍या बताया, उसका खुलासा हम 07 जुलाई के अंक में करेंगे।

टाइल्‍स लगाने का काम करता है नवल-
नवल एक मीडिकल क्‍लास परिवार से है। सोनासांवरी गांव में रहता है, वह भवनों में टाइल्‍स लगाने का काम करता है, उसी से परिवार चल रहा है।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...