प्रतिभा सम्‍मान- सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सिंधी समाज की प्रतिभाओं का किया सम्‍मान

Date:

City Center
सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज के द्वारा सिंधी समाज के गौरवशाली प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह रविवार 8 सितंबर को  दोपहर 12 बजे सिंधी कॉलोनी स्थित संत कंवर राम सिंधु भवन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि होशंगाबाद नरसिंहपुर के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष धर्मदास मिहानी, संरक्षक मोहन मोरवानी, मोहनलाल चेलानी, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश नवलानी एवं सेवकराम चेलानी मौजूद रहे।
गौरवशाली प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान
श्रीझूलेलाल के तेल चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप
प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में
सर्वप्रथम सिंधी समाज के नन्हें कलाकारों द्वारा भगवान श्रीगणेश की वंदना
मनमोहक नृत्य के साथ की गई। इस दौरान अन्य नृत्य की मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पहार पहनाकर पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं अन्य समितियां के पदाधिकारी द्वारा किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में सिंधी समाज की शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों
में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लगभग 60 से अधिक प्रतिभाओं को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर मंच से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सिंधी समाज की बढ़ते कदम नामक संस्था के सराहनीय कार्यों का उल्लेख किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों को भी अतिथियों द्वारा विशेष रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने
कहा कि मैं भी सालों सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहा हूं
अब राजनीति में हूं और सामाजिक सेवा कर रहा हूं।  सांसद श्री सिंह ने कहा
कि अपनी ईमानदारी और अपने बलबूते पर बिना किसी की सहायता लिए सिंधी समाज आत्म निर्भर बना है। आप सभी को इस भव्य कार्यक्रम को करने के लिए बहुत बधाई
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सिंधी समाज द्वारा आयोजित गौरवशाली प्रतिभा सम्मान समारोह के सभी प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि सिंधी समाज द्वारा स्वच्छता के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष धर्मदास मिहानी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सांसद श्री चौधरी एवं नपा अध्यक्ष श्री चौरे को
प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अभिनेता राहुल चेलानी एवं कैलाश नवलानी के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन सिंधी समाज के वरिष्ठ मोहनलाल चेलानी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज के पदाधिकारी श्रीचंद खुरानी,
अर्जुनदास नवलानी, श्याम शिवदासानी, सोनू परयानी, नंद चेलानी, सुशील
मेघानी, ओमी शिवदासानी, मनोज रामचंदानी, नरेश गंगलानी, भोजराज मूलचंदानी, झूलण सेवा समिति अध्यक्ष वासु खुरानी, अधिवक्ता संतोष गुरयानी, मनीषसेतपालानी, अनिल मिहानी, महेश नंदवानी, अटल राय चेलानी, राम मनवानी, मनीषबसानी, उत्सव समिति अध्यक्ष गौरव फुलवानी, महिला मंडल से पूनम चेलानी,प्रिया नंदवानी, कनिका शिवदासानी, संगीता चेलानी सहित पूज्य पंचायत सिंधीसमाज एवं झूलण सेवा समिति के सदस्य एवं सिंधी समाज के सामाजिक बंधुवरिष्ठ नागरिक, महिला-पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gullybet Apk: Down Load Right Now Regarding Ultimate Betting Encounter

The app furthermore has a fraud reduction method...

Apk Most Recent Variation With Regard To Android Free

With Gullybet, you may bet upon sports, hockey,...

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...