नगरपालिका अध्‍यक्ष का प्रो एक्टिव वर्क- बरसात के पहले सनखेडा नाका पर कच्‍चा नाला खुदेगा, गोकुलधाम में पुलिया बनेगी… ताकि जलजमाव न हो

Date:

City Center
  • नगरपालिका अध्‍यक्ष ने पुरानी इटारसी के दो क्षेत्रों में बरसात में आने वाली समस्‍या को देखते हुए किया निरीक्षण
  •  नगरपालिका अध्‍यक्ष ने सुबह किया स्‍वच्‍छता विभाग का निरीक्षण, डयूटी से गायब रहने पर फायर ब्रिगेड के सहायक को नोटिस जारी

सिटी हेराल्‍ड। इटारसी

इटारसी। सनखेडा नाका पर बरसात के पानी का भराव रोकने के लिए यहां पर कच्‍चा नाला खुदेगा, इसका निरीक्षण करते हुए नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे व साथ में पार्षद जिमी कैथवास।

भारी बरसात में भी इटारसी में जलभराव न हो इसके लिए नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने इस वर्ष प्रो एक्टिव वर्क कर रहे हैं। बडे नालों की सफाई के साथ ही उन क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है कि जहां जलजमाव होता है। जल जमाव वाले क्षेत्र में सनखेडा नाका एरिया प्रमुख है। बेतरतीब तरीके से कटी कालोनियों के कारण बरसाती पानी का प्राकृतिक बहाव बंद हो गया है, जिससे यहां पानी जमा हो जाता है। नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने यहां स्‍थानीय पार्षद और नगरपालिका की इंजीनियरिंग टीम के साथ निरीक्षण किया और पानी निकासी का विकल्‍प तलाशा। तय हुआ है कि मरोडा रोड किनारे से पिंक सिटी और श्री राम कॉलोनी तक कच्‍चा नाला खोदा जाएगा, जिससे बीएसएनएल कॉलोनी, ईशान टाउन कॉलोनी और आसपास के मैदानों का बरसाती पानी इन नालों के जरिए बडे नाले में जाएगा। नाला खोदने के निर्देश नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे ने दे दिए हैं। बरसात के पूर्व यह नाला खुद जाएगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद जिमी कैथवास, पार्षद प्रतिनिधि मनीष चौधरी, उपयंत्री मयंक अरोरा, आदित्‍य पांडे, कमलकांत बढगोती सहित अन्‍य मौजूद थे।
गोकुलधाम जाने बनेगी पुलिया-
पुरानी इटारसी में सिंचाई विभाग की जमीन पर सीएम राइज स्‍कूल बन रहा है, इसके पीछे की ओर बहुत से मकान हैं। स्‍कूल की बाउंड्री बनने से इनका शार्टकट रास्‍ता बंद हो गया है। दूसरी तरफ से भी आने जाने का रास्‍ता नहीं होने से पब्लिक ने नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे को समस्‍या बताई थी। इस पर नपाध्‍यक्ष ने मौके पर निरीक्षण करते हुए वहां गोकुलधाम कॉलोनी में पुलिया निर्माण की बात कही। यह भी जल्‍दी ही बन जाएगी। निरीक्षण के दौरान यहां नगरपालिका उपाध्‍यक्ष निर्मल सिंह राजपूत व अन्‍य मौजूद थे।

इटारसी। पुरानी इटारसी में गोकुल धााम कॉलोनी में पुलिया निर्माण के लिए नगरपालिका उपाध्‍यक्ष निर्मल सिंह राजपूत के साथ निरीक्षण करने पहुंचे नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री पंकज चौरे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Les stéroïdes dans l’univers sportif universitaire américain

Comprendre l'utilisation des stéroïdes au niveau universitaire Les...

The slot gold cup brand new 500 100 percent free Spins No deposit 2026 Over Checklist

BlogsTotally free Revolves vs Cashback - slot gold cupCan...

Ligandrol LGD-4033: Efekty a Využitie

Ligandrol, známy aj pod kódom LGD-4033, patrí medzi populárne...

Curso de Enantato de Testosterona: Todo lo que Necesitas Saber

El enantato de testosterona es un esteroide anabólico popular...