रेल न्यूज़: इटारसी जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, फिर मिली गंदगी फिर किया जुर्माना

Date:

City Center

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक ने इटारसी रेलवे स्टेशन, अस्पताल, कॉलोनी एवं टीटी रेस्ट हाउस का सघन निरीक्षण किया
सिटी हेराल्ड। इटारसी

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने शनिवार 25 मई 2024 को इटारसी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेना था।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत स्टेशन योजना के तहत इटारसी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, खानपान यूनिटों, आरक्षण कार्यालयों, बुकिंग कार्यालयों, यात्री प्रतीक्षालयों, प्लेटफॉर्मों एवं सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज का सघन निरीक्षण किया एवं कार्य क्षमता को परखा और साथ ही स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित फ़ूड स्टाल के बेस किचन का भी निरीक्षण किया और वहाँ पसरी गंदगी पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए , संबंधित लाइसेंसी पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने इटारसी स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के मॉडल एवं ले-आउट प्लान का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर हो रहे आधारभूत संरचनाओं के कार्यो से मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ इटारसी रेलवे अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की कार्यशैली की जांच की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था, जिससे उनकी कार्यक्षमता और संतुष्टि बढ़े।

इसके अलावा, मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के साथ टिकट चेकिंग स्टाफ विश्राम कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सुविधाओं की जांच की और सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों को उचित आराम और सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उनके आराम और सुविधा का ध्यान रखना आवश्यक है।

इसके बाद, उन्होंने रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया और आवासीय सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्रों में सुधार कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके।

मंडल रेल प्रबंधक ने भोपाल से इटारसी तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और सुरक्षा उपायों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैक और सिग्नलिंग की नियमित जांच आवश्यक है। निरीक्षण के उपरांत, मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं में सुधार और कर्मचारियों की भलाई के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है।

निरिक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजय डोगरा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य) महेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अभिषेक मिश्रा एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) संजय मानोरिया सहित अन्य अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Januar-bonus » 15 Freispiele Bar Einzahlung

Dies gilt darüber hinaus während der Ein- und...

Jackpotpiraten Bonus Code » Promo Code 2025

Falls du Gern sachverstand wollen zu ihrem Service...

Jackpotpiraten Slot Akademie Feiert 1 Geburtstag

Mit der stationären Spielbank kannst du gerade keine...

Jili Slot Machine Jackpot Feature: A Novice’s Manual

The most crucial strategy, as a result, will...