सिवनी मालवा से दर्दनाक खबर – पति और बेटे की लाश रेल पटरी पर मिली, पत्‍नी घर पर फंदे पर झूली मिली

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड। सिवनी मालवा

सिवनी मालवा से एक दर्दनाक खबर आई है। यहां एक परिवार के तीन लोगों की मौत प्राथमिक तौर पर आत्‍महत्‍या से हो गई। पति और पांच साल के बेटे की लाश रेल पटरी पर मिली तो वहीं पत्‍नी की लाश घर पर फंदे पर झूलते हुए पुलिस को मिला। पुलिस तीनों की मौत की टाइमिंग तलाश रही है, पोस्‍ट मार्टम के बाद पुलिस कुछ कहने की स्थिति में आएगी। 

यह भी पढें- ऐसा न करें… रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था परिवार, ट्रेन से टकरा गए, कोई नहीं बचा 

अभी पुलिस को पता नहीं चल पाया है कि पहलेे महिला की मौत हुई या पति व बेटे ने रेल पटरी पर आत्‍म हत्‍या की। जानकारी के मुताबिक  सिवनी मालवा थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम रुपादेह निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं।

संदीप लौवंशी 30 वर्ष और उसके पुत्र पांच साल के तक्षित लौवंशी की लाश रेलवे ट्रेक के पास बानापुरा में मिली है। इसके कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि संदीप लौवंशी की पत्‍नी पूजा का शव भी घर पर फंदे पर लटका मिला।

यह भी पढें- इंदौर: दो आर्मी अफसरों और उनकी महिला दोस्तों के साथ लूटपाट और मारपीट, पुलिस के मुताबिक, हथियारबंद बदमाशों ने उनमें से एक महिला के साथ गैंगरेप भी किया 

तीनों की मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है। पुलिस ने बाप बेटे शवों का पंचनामा बनाकर पीएम करा लिया है। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक सोनाली चौधरी पुलिस बल के साथ युवक के निवास पर पहुंची। जहां फांसी पर लटके महिला के शव को उतारा गया।

वही शव का पंचनामा बना पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। उपनिरीक्षक सहजाद खान ने बताया कि सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिए लाया गया।

यह भी पढें- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- अगरतला -छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी 

वहीं उपनिरीक्षक सोनाली चौधरी ने बताया कि बनापुरा में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। इनके ही पति और बच्चे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस जांच कर रही है। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Höhentraining und die Rolle von Erythropoietin bei Sportlern

InhaltsverzeichnisEinleitung Was...

Get 22bet Mobile Program For Android Or Ios

A Person could devote the particular details inside...

Established 22bet Login Link In Addition To 100% Bonus

Typically The group at 22Bet Companions completely is...

Casinò E Scommesse Sportive Per Ios E Android

One More advantage regarding the particular software is...