
- विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने प्रारंभ कराई तिरंगा यात्रा
- घर के सामने तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया
- 25 स्कूलों के बच्चे हुए तिरंगा यात्रा में शामिल
सिटी हेराल्ड, इटारसी।
इटारसी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इटारसी में नगरपालिका परिषद ने इसी श्रंख्ला में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
गांधी स्टेडियम के सामने मौजूद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर जयस्तंभ चौक पहुंची, यहां पर यात्रा का समापन राष्ट्रगान के बाद हुआ।
इस दौरान शहर की सड़कों पर भारत माता की जय के नारों का उद्घोष हुआ।
विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुई यात्रा में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ ऋतु मेहरा, भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी,
सभापति राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, पार्षद कीर्ति दुबे ,राहुल प्रधान, कुंदन गौर, शुभम गौर, अमित विश्वास, पार्षद सभापति प्रतिनिधि शहबाज बेग, विधायक प्रतिनिधि मंडी देवेंद्र पटेल, पार्षद दिलीप गोस्वामी, पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो,
महिला मोर्चा अध्यक्ष पुरानी इटारसी बबीता चौहान, वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र दुबे, पूर्व पार्षद अभिषेक कनोजिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नफीस खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुरानी इटारसी सौरभ चौधरी, अतुल शुक्ला, रोहित वेषकर, शुभम प्रजापति, जीनियस प्लानेट स्कूल संचालक मो जाफर सिद्धीकी, अशोक लाटा, गणेश साकल्ले,

प्रकाश केवट, बसंत चौहान, आशीष मालवीय, भाजयुमो जिला मंत्री गोपाल शर्मा, जिला हॉकी संघ सचिव कन्हैया गुरयानी, अंकित चौरे, दीपकांत पटेल, उत्कर्ष नागे सहित अन्य मौजूद थे। तिरंगा यात्रा में करीब 2500 से अधिक स्टूडेंट शामिल हुए।