
वीडियो भी देखें….
सिटी हेराल्ड। इटारसी
नर्मदापुरम-इटारसी विधायक डॉ सीतासरन शर्मा आज सुबह गर्ल्स स्कूल सूरजगंज पहुंचे। वे अपने साथ नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा महामंत्री राहुल चौरे, अभिषेक तिवारी, बबलू राजवंशी, शैलेंद्र दुबे, भवानी दुबे, शुभम पटेल, अर्जुन भोला व भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा तहसीलदार सुनीता साहनी, सीएमओ रितु मेहरा को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी, यदि चौपाटी और यहां से ठेले नहीं हटे तो वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें हटा देंगे। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि कई दिनों से, त्रैमासिक बैठक में प्रशासन के अधिकारियों से कह रहे हैं कि यहां पर गर्ल्स स्टूडेंटस से छेडखानी होती है, चौपाटी वाले गुंडागर्दी करते हैं। बच्चियों का इस मुख्य रोड से आना जाना मुश्किल हो गया है। वे पीछे वाले गेट से पानी में से होकर जाती हैं। लेकिन प्रशासन को इन बच्चियों पर दया नहीं आ रही थी। इसलिए आज हम खुद आए हैं। हालांकि विधायक के गुस्से को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम इटारसी गर्ल्स स्कूल के सामने पहुंचे और व्यापारियों को दुकान हटाने की हिदायत उन्होंने दी है।