पूछेगी धरती तब कहां थे तुम, नदी रो रही थी तब कहां थे तुम…..

Date:

City Center
  • इटारसी। जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेेताओं के साथ अतिथि व आयोजक।
  • इटारसी सरोवर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में बच्‍चों ने अपनी प्रस्‍तुति से जल संवर्धन का दिया संदेश

  • समापन समारोह में मुख्‍यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिलाई ऑनलाइन प्रसारण से जल संवर्धन की शपथ

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। इटारसी सरोवर जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह पर जल संवर्धन विषय पर स्‍टूडेंटस ने अपनी स्‍पीच दी, डांस, रंगोली, पेंटिंग, गीत, संगीत के माध्‍यम से पानी बचाने का संदेश दिया। यहां एक गाना सबके जहन में उतर गया। जिसके बोल थे, सोचो तो, क्‍यों है आज सहमा सहमा पानी, चुप चाप पानी, क्‍यों! चलो बदलते कहानी कहानी, बचाएं लें निशानी हम, पूछेगी धरती तब कहां थे तुम, नदी रो रही थी तब कहां थे तुम । स्‍वच्‍छता और पानी, हमको बचानी जिंदगानी। इस गीत पर गर्वमेंट गर्ल्‍स कॉलेज की छात्रा काशिफा खान ने डांस की प्रस्‍तुति देकर पानी, धरती मां और नदी की व्‍यथा से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सीधे प्रसारण के माध्‍यम से इटारसी वासियों को जल संवर्धन की शपथ दिलाई।

समापन कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के तौर पर नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे, तहसीलदार सुनीता साहनी, अधिवक्ता अशोक शर्मा, सीएमओ ऋतु मेहरा, विश्‍वनाथ सिंघल, जय किशोर चौधरी, डा नीरज जैन, दीप्ति शुक्ला, पार्षद जिमी कैथवास, कुंदन गौर, अमित विश्‍वास, शुभम गौर, पार्षद प्रतिनिधि रमेश धूरिया, महिला मोर्चा अध्‍यक्ष पुरानी इटारसी मंडल बबीता चौहान, मो जाफर सिद्धिकी सहित अन्‍य मौजूद थे।

इन्‍होंने दी प्रस्‍तुति-
स्‍पीच जल संरक्षण विषय पर खुशी मो जाफर सिद्धीकी, प्रांजल शर्मा, हर्ष नितिन यादव, जीनियस प्‍लानेट स्‍कूल काशिफा खान, गर्ल्‍स कॉलेज ने स्‍पीच दी। बाइलिन के जरिए नीलेश टिकरिया ने समा बांधा। गीत के जरिए सलोनी सोनी, श्रीमती संजावली यादव ने जल बचाने का संदेश दिया। डांस से काशिफा खान, श्रेया आरभी, सृष्टि आरभी बहनों ने जल संवर्धन का संदेश दिया। ग्रुप डांस एवं प्‍ले के माध्‍यम से महिला बाल विकास विभाग टीम अनन्या शुक्ला,
निकिता केवट, यति तिवारी, रिद्धि सोलंकी, सिद्धि सोलंकी, अदिति परसाई ने पानी की जरुरत पर फोकस किया।
दीप दान हुआ-
कार्यक्रम के अंत में दीप दान का आयोजन किया। यहां तालाब के घाट पर दीपदान सभी अतिथियों और नागरिकों ने किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...