इटारसी से 100 किमी दूर भोपाल में रहने वाले खेल मंत्री विश्‍वास सारंग की हां या न पर टिका है इटारसी में एस्ट्रोटर्फ का मामला 

Date:

City Center
– डीएचए और जनप्रतिनिधियों ने कर चुके हर संभव प्रयास : प्रशांत जैन 
– हम अब भी मंत्रालय में करते हैं एस्ट्रोटर्फ के लिए बातचीत : पीयूष शर्मा 
– अभा हॉकी प्रतियोगिता की प्रेस वार्ता में खेल प्रकोष्ठ सहसंयोजक ने दिया भरोसा 
सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। नगर में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ के लिए हमारे प्रयास खत्म नहीं हुए बल्कि हम इसके काफी निकट भी पहुंच गये थे। डीएचए, विधायक और हमारे जनप्रतिनिधि अब भी मंत्रालय में इसके लिए बातचीत करते हैं। सरकार और अधिकारियों के बदलने से थोड़ा इंतजार बढ़ गया है, लेकिन यह निश्चित है कि एस्ट्रोटर्फ इटारसी में अवश्य लगाया जाएगा। बस खेल मंत्री इटारसी आएंगे तो हम निश्चित ही उनसे इसकी घोषणा करा लेंगे। यानी इटारसी में एस्ट्रोटर्फ का फैसला खेल मंत्री की हां या न पर निर्भर करेगा। 
यह बात मप्र भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने आज रविवार को यहां वर्धमान स्कूल के सभागार में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुई पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही। इस दौरान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने भी पहुंचे थे। आज केवल दो विषयों पर पत्रकारों ने सवाल किये। पहला था, शहर के हॉकी खिलाडिय़ों को एस्ट्रोटर्फ कब तक मिलेगा और हॉकी प्रतियोगिता का बजट कब बढ़ेगा।
दोनों के जवाब क्रमश:
तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने दिये। इस वर्ष नगर पालिका की तरफ से दिये जाने वाली राशि में दो लाख रुपए का इजाफा किया है। हालांकि पत्रकारों की ओर से कम से कम 12 लाख रुपए करने का सुझाव दिया जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जितना संभव हो सकता था, किया है। डीएचए के अध्यक्ष प्रशांत जैन और कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी ने एस्ट्रोटर्फ के लिए किये गये प्रयासों से मीडिया को अवगत कराया। 
5 जनवरी से होगी प्रतियोगिता –
अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता, 5 जनवरी 2025 से गांधी मैदान पर प्रारंभ होगी। संघ का प्रयास है कि खेल मंत्री इस प्रतियोगिता के उद्घाटन या समापन कार्यक्रम में आएं। डीएचए के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि करीब 24 टीमें इसमें शामिल होंगी जिनमें राष्ट्रीय टीमें आर्मी के अलावा विभागीय और एकेडमी की टीमें रहेंगी जो उच्च स्तर का प्रदर्शन करती हैं। 8-10 टीमें और आना चाहती हैं, लेकिन हमारे पास स्लॉट्स नहीं हैं, इसलिए उनको बुला नहीं पा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खेल प्रेमियों को अच्छी हॉकी देखने को मिलेगी। इसके लिए डीएचए की टीम दिन रात मेहनत कर रही है। मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने डीएचए के हौंसलों की सराहना करते हुए कहा कि जब देश में आईएचएल प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में प्रतियोगिता कराना हिम्मत का काम है। आईएचएल हॉकी का ऐसा टूर्नामेंट है, जैसा क्रिकेट में आईपीएल होता है। आईएचएल में इटारसी के तीन खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं। उन्होंने हॉकी प्रतियोगिता को सपोर्ट करने के लिए मीडिया को धन्यवाद दिया। 
ये रहे उपस्थित 
मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, डीएचए अध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, रविन्द्र जोशी, डीएचए उपाध्यक्ष राहुल चौरे, डॉ. ताविश अरोरा, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, जयराज सिंह भानू, गिडियन अल्फ्रेड, अरुण रावर्ट। संचालन हिमांशु बाबू अग्रवाल ने और आभार प्रदर्शन सचिव कन्हैया गुरयानी ने किया। 
प्रतियोगिता की संभावित टीमें 
रिपब्लिकन हॉकी क्लब, मुम्बई, साई हॉस्टल लखनऊ आर्मी रेड, पगवाङ़ा, एफसीआई पुणे, आर्मी ग्रीन, जालंधर ईएमई जालंधर, जोजा स्पोट्र्स एकेडमी, चैन्नई, साउथ सेंट्रल रेलवे सिकन्द्राबाद, साई, सुन्दरगढं, विवेक एकेडमी, दिल्ली, सेन्ट्रल रेल्वे, मुम्बई, हृ.ष्ट.क्र.स्.्र. प्रयागराज, साई, कुरुक्षेत्र, ईस्टर्न रेल्वे कोलकाता, सेल, राउरकेला, केनरा बैंक, बैंगलौर, एमपी पोस्टल, भोपाल, डीएचए जबलपुर, डीएचए बैतूल, डीएचए टीकमगढ़, डीएचए बालाघाट, निमाड़ इलेवन के साथ ही इटारसी की दो टीमें ए और बी खेलेंगी। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...

Gioco Casinò D’Azzardo Con Lo Scopo Di Denaro + Demo Ufficiale

Più elevato sarà il grado vittoria difficoltà prescelto...

Demo E Bonus Esclusivo

Il suo sistema Provably Fair garantisce trasparenza, consentendo...

Linebet Télécharger L’Program Cell Phone Au Maroc

To set up typically the app, you’ll should...