The Sabarmati Report Review: यदि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखेंगे तो आंखों में आंसू जरुर आएंगे, मूवी गुड और कमर्शियल जर्नलिज्‍म को भी बताती है

Date:

City Center

The Sabarmati Report Review: If you watch ‘The Sabarmati Report’, you will definitely get tears in your eyes, the movie also shows good and commercial journalism

 

बसंत चौहान, मैनेजिंग एडिटर सिटी हेराल्‍ड।
जिस गोधरा कांड के बाद इस देश की राजनैतिक और सामाजिक दिशा बदली उस पर द साबरमती रिपोर्ट नाम से मूवी आई है। मूवी की सिनेमा घरों में चाल जरुर सुस्‍त है, लेकिन जो भी इस मूवी को देख रहा है सिनेमाहाल में उसके आंसू जरुर आ रहे हैं।
बारहवी फेल मूवी के हीरो विक्रांत मैसी स्‍टारर मूवी की कहानी साबरमती एक्‍सप्रेस में आग लगने की दुखद कहानी लोगों को दिखाती है, साथ ही पत्रकारिता के उस कमर्शियल पहलु को भी बडे पर्दे पर दर्शाती है, जिसके कारण कई सारे अच्‍छे ईमानदार पत्रकारों का कैरियर खत्‍म हो जाता है।
इस मूवी में विक्रांत के साथ राशि खन्‍ना और रिद्धी डोगरा भी हैं। तीनों का अभिनय बहुत ही शानदार है।


साल 2002 में हुए गुजरात के गोधरा कांड के बारे में शायद ही कोई नहीं जानता होगा। अयोध्‍या से निकली साबरमती एक्‍सप्रेस की दो बोगियों में आग लगाए जाने से 59 मासूम लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी कहानी पर मूवी बनी है। हालांकि सत्‍य घटना पर बनी मूवी की अपनी ही कहानी है, निर्माता निर्देशक ने अपने हिसाब से कहानी गढी है। कहानी कई जगह लय से बाहर आ रही है लेकिन इंटरवल के बाद कहानी बंधती है और सच को जानने के लिए एक पत्रकार या कोई भी अन्‍य एजेंसी क्‍या क्‍या जतन करती है यह दिखाती है। मूवी निर्माता एकता कपूर सच कहानी तो कहती है, लेकिन वह हिंदू व मुस्लिम समुदाय में संतुलन बनाने की कोशिश भी करती है जोकि साफ नजर आता है कि वह गोधराकांड पर मूवी तो बना रही हैं लेकिन साथ ही उन्‍हें यह भी डर है कि कहीं मुस्लिम वर्ग नाराज न हो जाए।

इसलिए भारत पाकिस्‍तान का मैच इसमें दिखाया गया है और इसके बाद मुस्लिम बच्‍चों द्वारा भारत की जीत पर जश्‍न मनाते हुए भी दिखाती हैं। मूवी में कई सारी खामियां हैं, लेकिन नियत नेक है कि आज की पीढी को गोधरा का सच दिखाया जाए। दरअसल, 2002 से 2014 तक इस देश में कुछ बडे मीडिया हाउस ने सिर्फ 2002 के दंगों को ही दिखाया, बताया नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई कि गुजरात की तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने मुस्लिमों पर हत्‍याचार किए।

प्राइम टाइम से गोधराकांड आया और चला गया।
बहरहाल, यदि आप गोधरा का सच नहीं जानते हैं तो आपको यह मूवी देखनी चाहिए और यदि आप आंख बंद करके मीडिया में प्रसारित खबरें भी देख रहे हैं तो भी आपको यह मूवी देखनी चाहिए।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें… सबसे कम रेट पर हम करेंगे आपके ब्रांड का प्रमोशन
*नर्मदापुरम का सबसे तेजी से बढता डिजिटल मीडिया नेटवर्क सिटी हेराल्‍ड*
सब्सक्राइब करें* वेबसाइट, cityherald.in
फॉलो करें* इंस्‍टाग्राम, itarsi_city_herald …3 हजार फॉलोअर, 10 लाख व्‍यू करंट मंथ
फॉलो करें* फेसबुक, cityherald … 11 हजार फॉलोअर, 1.5 मिलियन व्‍यू लास्‍ट मंथ
सब्सक्राइब करें* यूटयूब चैनल, cityherald

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...