केसला में आज आदिवासी समाज के पंडित भुमका कराएंगे सामूहिक विवाह, कांग्रेस करेगी तुलसी चौक पर धरना प्रदर्शन, मुस्‍कान में हुई गोद भराई और पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्‍यक्ष ने यह बनाया रिकार्ड

Date:

City Center

आदिवासी पंडित भुमका कराएंगे केसला में सामूहिक विवाह, 508 जोडों का होगा विवाह
सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर जनपद पंचायत केसला में खेल मैदान सहेली पर सामूहिक विवाह सम्‍मेलन का आयोजन होगा।


इस एतिहासिक आयोजन में नर्मदापुरम जिले के 244 और अन्‍य जिलों के 264 कुल 508 जोडें परिणय सूत्र में बधेंगे। सामूहिक विवाह सम्‍मेलन में अनुसूचित जाति वर्ग के 438 जोडे, एक कल्‍याणी पुर्नविवाह, एक दिव्‍यांग जोडा और क उच्‍च शिक्षित जोडा भी शामिल हुआ है। विवाह वैदिक मंत्रोच्‍चार और आदिवासी रीति रिवाज से भुमकाओं द्वारा कराया जाएगा। प्रत्‍येक जोडे को उपहार में 49 रुपये का चेक और अन्‍य साम‍ग्री उपहार में दी जाएगी।

……………………….

कांग्रेस का तुलसी चौक पर धरना प्रदर्शन आज

इटारसी। मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा मध्य प्रदेश की जनता का अपमान किया और उन्हें भिखारी कहकर संबोधित किया यह भाजपा की घृणित मानसिकता को दर्शाता है
जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में इटारसी में भी शनिवार को दोपहर 11.30 बजे से तुलसी चौक पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है।
जिसमें पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस प्रभारी सुखदेव पांसे  की उपस्थित रहेगी। 

……………………….

भाजपा नगर मंडल पुरानी इटारसी ने आजीवन समर्पण निधि का लक्ष्य किया पूरा,राशि जमा कराई

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी समर्पण निधि अभियान का कार्यक्रम चल रहा है, प्रत्येक मंडल को समर्पण निधि का लक्ष्य संगठन ने दिया है। भाजपा नगर मंडल पुरानी इटारसी ने यह लक्ष्य पूर्ण करते हुए आज समर्पण निधि की राशि पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला जी को जमा कराई।

जिला अध्यक्ष श्रीमती शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो सहित मंडल के प्रत्येक वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया है और उनके कार्य की सराहना की है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल,अभियान जिला प्रभारी श्री विवेक गौर,भाजपा जिला मंत्री श्री उमेश पटेल,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जयकिशोर चौधरी,आजीवन सहयोग निधि मंडल प्रभारी श्री पंकज मणि पहाड़िया,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मयंक मेहतो उपस्थित रहे।

……………………….

मुस्‍कान संस्‍थान में हुई गोद भराई 

इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 महिला बाल विकास विभाग इटारसी के सहयोग से
एक विशेष कार्यक्रम मंगल दिवस उत्सव गर्भवती महिलाओं की गोद भराई मुस्कान संस्था इटारसी द्वारा।
मंगल दिवस के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों का जन्मदिन मनाया।
आज महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का जन्मदिन मनाया जिसमें कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहराा, सभापति गीता पटेल , सभापति नाजिया बेगम, पार्षद रमा चंद्रवंशी एवं सभापति अम्रता मनीष ठाकुर थी।
कार्यक्रम में परिणाम अधिकारी दीप्ति शुक्ला द्वारा बताया गया कि मंगल दिवस के उपलक्ष में महिला बाल विकास लगातार समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर ऐसे कार्य करते हैं आज मुस्कान परिवार के सहयोग से हमने गोद भराई अन्नप्राशन , जन्मोत्सव, एवं गोद भराई करवाई।
संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने बताया कि हम कोरोना काल से लगातर बेटियों की गोद भराई का कार्यक्रम करते हैं। एवम कॉल सेंटर की मदद से हम उन्हें पोषण आहर , स्वास्थ्य सुविधाओं उन्हें प्राप्त है उसके लिए प्रयास करते है।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर एवं मुस्कान परिवार की ऋतु राजपूत मोना जॉनसन रानी राजपूत ज्योति आनंद आदि उपस्थित थे।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...

Gioco Casinò D’Azzardo Con Lo Scopo Di Denaro + Demo Ufficiale

Più elevato sarà il grado vittoria difficoltà prescelto...

Demo E Bonus Esclusivo

Il suo sistema Provably Fair garantisce trasparenza, consentendo...

Linebet Télécharger L’Program Cell Phone Au Maroc

To set up typically the app, you’ll should...