देखें सांसद नर्मदापुरम का एक्‍सक्‍लूसिव वीडियो- रेल जीएम से कहा, आप जनरल कोच में सफर करें… तब समस्‍या समझ आएगी

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी।

जबलपुर में पश्चिम मध्‍य रेलवे जोन के महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्‍याय के साथ जोन के अंतर्गत आने वाले सांसदों की बैठक हुई। बैठक में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्‍याय व रेलवे के अधिकारियों से नर्मदापुरम-नरसिंहपुर (होशंगाबाद)के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विभिन्‍न मुददों पर सुझाव‍ दिए।  बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री चौधरी ने कहा कि यात्री गाड़ियों में जनरल एवं शयनयान कोचों की संख्या और सुविधाएं बढ़ाई जाए, उन्होंने स्टेशनों पर नियमित सफाई तथा रोड अंडर ब्रिज में पानी न भरे उसको ध्यान देने का सुझाव दिया। साथ ही उन्‍होंने बैठक में जीएम व रेल अधिकारियों से ऐसा कुछ बोल दिया जिससे वह ट्रेनों में यात्रा करने वाले आम नागरिकों के हीरो बन गए। 

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने यह कहा…

क्‍या हम ऐसा नहीं कर सकते, जनरल कोच की दिक्‍कत हम कित्‍ती बार देखते हैं सुनते हैं। जीएम, उच्‍च अधिकारी, निचले अधिकारी सप्‍ताह में, महीने में, एक बार बिना कहे जनरल डिब्‍बे में बैठकर देखे। एक बार स्‍लीपर डिब्‍बे में बैठकर देखें, तब समस्‍या हल हो जाएगी…..

यह भी बोले सांसद दर्शन सिंह चौधरी 

सांसद सिंह ने जीएम से कहा आप लोग जब स्‍टेशन का दौरा करते हैं उस दिन चाहे इटारसी हो, पिपरिया हो वह स्‍टेशन ऐसा लगता है कि इससे अच्‍छा, सुंदर कुछ ओर हो नहीं सकता। लेकिन दूसरे दिन देखें तो हालात बदल जाते हैं। यइ नहीं होना चाहिए।  

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...