खबर के साथ वीडियो भी देंखे : सनखेडा नाका पर बंद पुलिया खोली, कच्‍चा नाला खोदा, बीच में आ रहे बिजली के खंबे होंगे शिफ्ट

Date:

City Center

Watch the video along with the news: The closed culvert at Sankheda Naka was opened, a raw drain was dug, the electric poles coming in the way will be shifted               

सनखेडा नाका पर नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने किया अधिकारियों के साथ संयुक्‍त निरीक्षण 

इटारसी। नगरपालिका परिषद अध्‍यक्ष पंकज चौरे शुक्रवार सुबह से दोपहर तक सनखेडा नाका पुरानी इटारसी में बारिश के पानी से होने वाले जलभराव की समस्‍या को सुलझाने के लिए प्रयास करते दिखे। वे सुबह सीएमओ रितु मेहरा और पार्षद जिमी कैथवास के साथ यहां निरीक्षण करने पहुंचे, सुबह तेज बारिश के बाद यहां पानी जमा हो गया था। इसके बाद उन्‍होंने सनखेडा नाका पर राजस्‍व विभाग के अलावा बिजली कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर बिजली खम्‍बे शिफ्ट करने की कार्ययोजना बनाई। तय हुआ है कि खम्‍बे एक दो दिन में शिफ्ट हो जाएंगे।


नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि सनखेडा नाका पर सुबह बारिश का पानी जमा हो गया था। उन्‍होंने बताया कि नगरपालिका कच्‍चा नाला सडक के दोनों ओर खोद रही थी, लेकिन पिंक सिटी के पास बिजली के खम्‍बे बीच में आ रहे थे, जिसे बिजली कंपनी हटा नहीं रही थी। जिस पर आज अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर संयुक्‍त निरीक्षण किया। यहां तहसीलदार सुनीता साहनी और राजस्‍व विभाग की टीम के अलावा बिजली कंपनी के डीजीएम अंकुर मिश्रा, प्रबंधक अभिषेक कनौज को भी बुलाया। यहां संयुक्‍त निरीक्षण में तय हुआ कि यहां से चार बिजली के खम्‍बे शिफ्ट होंगे।


बंद पुलिया से हटाई मिटटी-
नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने यहां पर मिटटी पिफलिंग करते हुए बंद कर दी गई एक पुलिया को खुलवाया। जेसीबी से खुदाई करते हुए पुलिया को खोला गया। यहां नीचे कांक्रीट कराया जाएगा, ताकि मिटटी का कटाव नहीं हो।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Казино на реальные деньги с быстрыми транзакциями, бонусами и надежной системой защиты

Они посвящены конкретным датам, а также выходу новой продукции...

Halotest 10 Mg: En Guide til Bodybuilding og Performance

Halotest 10 mg er et anerkendt præparat blandt bodybuildere...

Играю в Chicken Road уже ряд недель, и...

Играю в Chicken Road уже ряд недель, и...