
सिटी हेराल्ड, इटारसी।
WCRMS के महामंत्री अशोक शर्मा और मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के संरक्षण व् TRS ET अध्यक्ष श्री मीणा, सचिव कुंदन अगलावे के मार्गदर्शन में WCRMS के हेडक्वार्टर वर्किंग कमेटी मेम्बर आकाश यादव व् स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी मेम्बर तरुण शुक्ला के नेतृत्व में
आज WCRMS के समर्पित युवा सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ साथियों ने विद्युत लोको शेड/ टीआरएस इटारसी के नवागत अधिकारी मंडल विद्युत अभियंता श्री नीरज शर्मा का बुके देकर स्वागत अभिनन्दन किया एवं कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक व् सहानुभूतिपूर्वक सहयोग करने हेतु चर्चा की। साथ ही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें TRS ET मजदूर संघ उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सैनी, संगठन सचिव हेमराज सिसोदिया, ज्ञानप्रकाश दुबे, विनोद सोनी शैलेंद्र यादव, शुभम राय, शोभाराम, दीपक विश्वकर्मा, सुनील राजपूत, गणेश भारती, राजेश मेहरा, रविरंजन, रत्नेश, शुभम आदि उपस्थित रहे।