सलमान को ‘सिकंदर’, दूसरे नाम से रिलीज़ करनी पड़ेगी?

Date:

City Center

#cityherald

सिटी हेराल्‍ड। इंटरटेंमेंट डेस्‍क

सूर्या की फिल्म ‘अंजान’ को तेलुगु में ‘सिकंदर’ टाइटल से ही रिलीज़ किया गया था. इसी की वजह से सलमान की आने वाली फिल्म का नाम बदलना पड़ सकता है.
1. सीरीज़ ‘3 बॉडी प्रॉब्लम’ का बनेगा सीक्वल

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ ‘3 बॉडी प्रॉब्लम’ के पहले सीज़न को बहुत पसंद किया गया. अब इस साइंस-फिक्शन फिल्म का सीक्वल भी बनाया जाएगा. दूसरे सीज़न में इसकी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा.

2. ‘ड्यून प्रोफेसी’ का पहला टीज़र रिलीज़

HBO की सीरीज़ ‘ड्यून प्रोफेसी’ का टीज़र आ गया है. जिसमें तब्बू भी नज़र आ रही हैं. तब्बू इस शो में सिस्टर फ्रांसेसा के रोल में नज़र आ सकती हैं. ये सीरीज़ ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘ड्यून’ की प्रीक्वल सीरीज़ होगी. जिसे इस साल के अंत तक रिलीज़ किया जाएगा.

3. फिर पोस्टपोन हुई कंगना की ‘इमरजेंसी’

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ तीसरी बार पोस्टपोन हो गई है. इस बार इसके पोस्टपोन होने की वजह लोकसभा इलेक्शन बताई जा रही है. पहले इसे 14 जून को रिलीज़ किया जाना था. मगर अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. ‘इमरजेंसी’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ज़िंदगी पर बेस्ड है.

4. 2022 की इस फिल्म के लिए ट्रोल हो रहे ममूटी

मलयालम एक्टर ममूटी को उनकी साल 2022 में आई फिल्म ‘पुझु’ के लिए ट्रोल किया जा रहा है. लोग फिल्म के सीन्स और पोस्टर शेयर करके ममूटी को ब्राह्मणवाद का विरोधी बता रहे हैं. ‘पुझु’ की डायरेक्टर रथीना पी टी के पति ने एक इंटरव्यू में ये दावा किया कि फिल्म ऊंची कास्ट वाले हिंदुओं को नीचा दिखाती है. बस इसी के बाद से इंटरनेट पर ममूटी को ट्रोल किया जाने लगा.

5. सलमान की ‘सिकंदर’ का नाम बदल सकता है?

सलमान खान और एआर मुरुगादास की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ के टाइटल को लेकर चर्चा है. चेन्नई के अखबार डीटी नेक्स्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों पहले सूर्या की फिल्म ‘अंजान’ को तेलुगु में ‘सिकंदर’ टाइटल से ही रिलीज़ किया गया था. जिसे खूब पसंद किया गया. अब ‘अंजान’ के प्रोड्यूसर एन. सुभाष चंद्र को NOC यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी करना पड़ेगा. तभी जाकर सलमान की ‘सिकंदर’ तेलुगु भाषा में इसी नाम के साथ रिलीज़ हो सकेगी. अगर प्रोड्यूसर्स ने NOC जारी नहीं किया तो सलमान खान को मजबूरी में अपनी ये फिल्म किसी दूसरे टाइटल के साथ तेलुगु भाषा में रिलीज़ करनी पड़ सकती है.

6. रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देव बनेंगे ऋतिक?

रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट में देव के रोल को लेकर खूब बज़ रहा. कहा जा रहा था कि ये रोल रणवीर सिंह करेंगे. मगर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चा चल रही है. कहा जा रहा है कि ये रोल रणवीर नहीं बल्कि ऋतिक रोशन प्ले करेंगे. कहा ये भी जा रहा है कि ‘वॉर 2’ की शूटिंग खत्म करने के बाद वो अयान मुखर्जी के साथ ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम चालू करेंगे. हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.

7. 17 मई को जियो पर आएगी ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’

विकी कौशल, सारा अली खान की फिल्म ‘ज़रा हटके, ज़रा बचके’ थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है. इसे 17 मई से जियो सिनेमा पर देख सकेंगे. वैसे हमने इस फिल्म का रिव्यू भी किया है. जिसे आप हमारी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...

Gioco Casinò D’Azzardo Con Lo Scopo Di Denaro + Demo Ufficiale

Più elevato sarà il grado vittoria difficoltà prescelto...

Demo E Bonus Esclusivo

Il suo sistema Provably Fair garantisce trasparenza, consentendo...

Linebet Télécharger L’Program Cell Phone Au Maroc

To set up typically the app, you’ll should...