चाकू मारा था और मर गया वह, परिजनों ने सतरास्ते पर अर्थी रख कर किया प्रदर्शन….

Date:

City Center


नर्मदापुरम।  उधारी के रुपये मांगने पर हुई चाकू बाजी में घायल व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अर्थी रखकर सत रास्ते पर प्रदर्शन किया।परिजनों और समाज के लोगो का कहना था कि चाकूबाजी करने बाले आरोपियों के घर गिराए जाये।पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायत और परिवार को पुलिस सुरक्षा की मांग समाज के लोगो ने की है।मौके पर नायब तहसीलदार ओर कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन दिया है उचित कार्यवाही के आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगो का गुस्सा शांत हुआ।जिसके बाद अर्थी को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाया गया।करीब 10-15मिनट तक प्रदर्शन किया गया।।
*कब और कहा हुई थी चाकूबाजी*
4-5जुलाई की रात 2बजे आरोपी सूरज बाथरे ओर उसके साथी आनंद ने उधारी के रुपये मांगने की बात पर पिता-पुत्र पर चाकूबाजी की थी जिसमे हर्षित राठौर ओर उसके पिता संजय घायल हो गए थे। उपचार के दौरान पिता की एम्स भोपाल में मौत हो गई।हर्षित पान मसाला बीड़ी सिगरेट की दुकान चलाता है।बीच बचाव करने के दौरान फरियादी हर्षित के पिता के सिर में चाकू लग गया था।
आरोपियों ने थाने में किया आत्म समर्पण
घटना के बाद आरोपी फरार थे लेकिन 7 जुलाई को आरोपियों ने थाना पहुँचकर आत्मसमर्पण किया।कोतवाली प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है दोनों को जेल भेज दिया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Najkorzystniejsze lokalne kasyna nv casino online pochodzące z MuchBetter

Linki znajdujące się formularza Kasyno Orzeł jest to odnośniki...

Halotestin – Jak Brać?

Spis TreściCzym jest Halotestin? ...

Cómo Conseguir Esteroides de Forma Segura y Responsable

Índice de ContenidosIntroducción ...